Close Menu
Riding HistoryRiding History

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    You Must Read

    50 Places To Visit in Jaipur 2024 | Jaipur Travel Guide 2024

    40 Best Places to Visit in Udaipur 2024 | Udaipur Travel Guide 2024

    20 Places to Visit in Munsiyari 2024 | Munsiyari Tourist Places

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Riding HistoryRiding History
    • Home
    • Adventure

      मुनस्यारी के 20 पर्यटक स्थल | 20 Places to Visit in Munsiyari in Hindi 2024

      कुआरी पास ट्रेक 2024 | Kuari Pass Trek Guide 2024 in Hindi

      सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान 2024 | Sunderban National Park Travel Guide 2024 in Hindi

      फूलों की घाटी ट्रेक 2024 | Valley Of Flowers Trek 2024 in Hindi

      फुलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान 2024 | Valley Of Flowers National Park Travek Guide 2024 in Hindi |

    • Destinations
      1. Forts
      2. Hill Stations
      3. Treks
      4. National Parks
      5. Relegious
      6. View All

      भानगढ़ का किला 2024 | Bhangarh Fort Travel Guide in Hindi 2024

      उदयपुर के 40 पर्यटक स्थल 2024 | 40 Tourist Places to Visit in Udaipur in Hindi 2024

      40 उदयपुर के पर्यटक स्थल 2024 | 40 Things to do in Udaipur In Hindi 2024

      सिटी पैलेस उदयपुर 2024 | City Palace Udaipur Travel Guide in Hindi 2024

      मुनस्यारी के 20 पर्यटक स्थल | 20 Places to Visit in Munsiyari in Hindi 2024

      कुआरी पास ट्रेक 2024 | Kuari Pass Trek Guide 2024 in Hindi

      फूलों की घाटी ट्रेक 2024 | Valley Of Flowers Trek 2024 in Hindi

      फुलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान 2024 | Valley Of Flowers National Park Travek Guide 2024 in Hindi |

      कुआरी पास ट्रेक 2024 | Kuari Pass Trek Guide 2024 in Hindi

      श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा | Sri Hemkund Sahib Trek Guide 2024 in Hindi

      हम्पटा पास ट्रेक 2024 | Hampta Pass Trek Guide 2024 in Hindi

      गौमुख तपोवन ट्रेक 2024 | Gaumukh Tapovan Trek Guide 2024 in Hindi

      सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान 2024 | Sunderban National Park Travel Guide 2024 in Hindi

      फुलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान 2024 | Valley Of Flowers National Park Travek Guide 2024 in Hindi |

      बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान 2024 | Bandhavgarh National Park Travel Guide 2024 in Hindi

      गिर राष्ट्रीय उद्यान 2024 | Gir National Park Travel Guide 2024 in Hindi

      महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन 2024 | Mahakaleshwar Jyotirlinga 2024 in Hindi

      श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा | Sri Hemkund Sahib Trek Guide 2024 in Hindi

      सोमनाथ मंदिर 2024 | Somnath Temple Travel Guide 2024 in Hindi

      काशी विश्वनाथ मंदिर 2024 | Kashi Vishwanath Mandir Travel Guide 2024 in Hindi

      मुनस्यारी के 20 पर्यटक स्थल | 20 Places to Visit in Munsiyari in Hindi 2024

      कुआरी पास ट्रेक 2024 | Kuari Pass Trek Guide 2024 in Hindi

      महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन 2024 | Mahakaleshwar Jyotirlinga 2024 in Hindi

      सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान 2024 | Sunderban National Park Travel Guide 2024 in Hindi

    • Types of Travel

      गोविंद देव जी मंदिर जयपुर 2024 | Govind Dev Ji Temple in Hindi 2024

      आमेर का किला जयपुर 2024 | Amer Fort Travel Guide in Hindi 2024

      31 पर्यटन के प्रकार | Types of Traveler| Types of Tourism | PART-03

      31 पर्यटक के प्रकार | Types of Tourist | Types of Tourism | PART-02

      31 पर्यटन के प्रकार | Types of Tourist | Types of Tourism | PART-01

    English हिंदी
    English Hindi
    Riding HistoryRiding History
    Home»Language»Hindi»31 पर्यटक के प्रकार | Types of Tourist | Types of Tourism | PART-02
    Hindi

    31 पर्यटक के प्रकार | Types of Tourist | Types of Tourism | PART-02

    11 Mins Read

    31 पर्यटक के प्रकार | Types of Tourism | Types of Tourist |  Types of Traveler in Hindi | पर्यटकों के प्रकार | पर्यटन के प्रकार | PART-02

    हर एक व्यक्ति अपने जीवन में कई बार यात्रा करता है और कुछ लोगों के लिए यात्रा करना अपने आप से जुड़ने के जैसा होता है, अगर ऐसे लोग यात्रा ना करे तो उन्हें खाली-खाली लगने लगता है। ऐसे ही कुछ लोग अपने परिवार के साथ घूमना पसंद करते है और कुछ लोग अपने व्यापार के लिए यात्रा करते है।

    कुल मिलाकर हर व्यक्ति अपने जीवन में कभी ना कभी यात्रा करता है, चाहे वो अपने काम से यात्रा करे या फिर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने के लिए घूमने निकल जाए या फिर अपने परिवार के साथ कोई लंबी छुटी पर घूमने जाना हो और अपने घर बड़े बूढ़ों के साथ कोई धार्मिक यात्रा करनी हो आप कभी ना कभी अपने जीवन में यात्रा करते है चाहे तरीके अलग-अलग हो।

    पर्यटन आज के समय में एक बहुत बड़ा व्यापार का प्रारूप बन चुका है और इसके साथ यात्रा करने के अनेकों प्रकार भी बन चुके है। हर एक यात्रा के प्रकार के लिए अलग अलग संस्थान या फिर ट्रेवल एजेंसी सुविधा उपलब्ध करवाते है, और इंटरनेट ने तो लगभग पूरे पर्यटन के बाज़ार पर कब्जा कर लिया है बहुत सारी ऑनलाइन ट्रेवल कंपनी आज मार्केट में पर्यटन के लिए अच्छे अच्छे ऑफर उपलब्ध करवाती है।

    अब आप को निर्धारित करना है की आप किस उद्देश्य से यात्रा कर रहे है, वैसे तो पर्यटन का क्षेत्र बहुत बड़ा है लेकिन यहाँ में आप को कुछ प्रचलित पर्यटन के प्रकार या कितने प्रकार के यात्री होते है इसकी जानकारी देने की कौशिश करता हूँ।

    Business Tourism

    01. व्यवसायिक पर्यटक – व्यवसायिक पर्यटन -Business Tourist – Business Tourism in Hindi

    व्यवसायिक पर्यटन के बारे में सीधे साधे शब्दों में यह कहा जा सकता है की एक व्यक्ति या कई व्यक्तियों का समूह जब व्यापारिक कारण से एक स्थान से दूसरे स्थान पर के लिए यात्रा करता है तो इस तरह की यात्रा को व्यवसायिक यात्रा कहते है, और ऐसी यात्रा करने वाले व्यक्ति को व्यवसायिक पर्यटक कहते है।

    ऐसी व्यापारिक यात्राओं को भी आप कुछ भागों में बांट सकते है जैसे- व्यापार को बढ़ाने के लिए यात्रा करना, व्यापारिक संगोष्ठी, प्रोडक्ट लॉन्चिंग, एनुअल बिज़नेस मीट, सेमीनार या फिर कर्मचारियों के लिए किसी प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पर पार्टी या छुटियों की व्यवस्था करना ऐसी सभी यात्राओं को आप व्यवसायिक पर्यटन की श्रेणी में शामिल कर सकते है।

    Educational Tourist

    02. शैक्षणिक पर्यटक – शैक्षणिक पर्यटन -Educational Tourist – Educational Tourist in Hindi

    लगभग सभी शैक्षणिक संस्थान अपने स्तर पर या फिर किसी ट्रेवल एजेंसी के द्वारा अपने विद्यार्थियों के लिए साल में एक बार जरूर शैक्षणिक यात्रा का आयोजन करते है। इस तरह की यात्राओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सामाजिक, ऐतिहासिक और वैज्ञानिक जिज्ञासा को शान्त करना होता है।

    या हम यह कह सकते है की ऐसी यात्राओं से हम विद्यार्थियों में किसी भी विषय को लेकर उनकी रुचि में बढ़ोतरी भी करते है जिससे उनकी अपने विषय में व्याहारिक समझ बढ़ती है। बहुत सारे संस्थान ऐसे भी है जो की अपने विद्यार्थियों को दूसरी जगह पर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजते है ( प्रतियोगिता का प्रकार कुछ भी हो सकता है, चाहे वो खेलकूद हो या फिर किसी विषय की प्रतियोगिता) इसे भी हम शैक्षणिक पर्यटन से जोड़ कर देख सकते है।

    कुल मिलाकर हम यह कह सकते है की शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा आयोजित शैक्षणिक यात्राएं विद्यार्थियों के जीवन में नैतिक, सामाजिक और व्याहारिक ज्ञान को बढ़ाने में बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण योगदान देती है।

    Incentive Tourist

    03. प्रोत्साहन पर्यटक – प्रोत्साहन पर्यटन – Incentive Tourist – Incentive Tourism in Hindi

    पर्यटन के इस प्रकार का सीधा सबंध व्यापारिक पर्यटन से है। प्रोत्साहन यात्रा का मुख्य उद्देश्य अपने कर्मचारियों में व्यासायिक गतिविधियों को बढ़ाना या फिर कम्पनी द्वारा दिए गए लक्ष्य तय समय से पहले पूरा करने के लिये किया जाता है।

    प्रोत्साहन यात्राओं में कर्मचारियों के लिए देश और विदेश दोनों तरह की यात्रा को शामिल किया जाता है।(कुछ कंपनियां ऐसी यात्रा के पैकेज में कर्मचारी के परिवार को भी शामिल करती है) प्रोत्साहन यात्रा व्यापार और कर्मचारी दोनों के लिए फायदेमंद होती है।

    Health or Medical Tourism

    04. स्वास्थ्य पर्यटक – चिकित्सा पर्यटन – Health Tourist – Medical Tourism in Hindi

    एक व्यक्ति अपने उपचार या स्वास्थ्य लाभ के लिए जब किसी दूसरी जगह की यात्रा करता है तो उसे स्वास्थ्य या चिकित्सा यात्रा कहा जाता है। चिकित्सा यात्रा एक व्यक्ति तभी करता है जब उसे अपने शहर में उपयुक्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती तो वह व्यक्ति उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए किसी बड़े शहर की यात्रा करता है।

    अमूमन स्वास्थ्य या चिकित्सा यात्रा को एक कम विकसित देश से विकसित देशों के उच्च चिकित्सा केंद्र की यात्रा से जोड़ा जाता है, वर्तमान में विकसित देश के नागरिक भी भारत में सस्ती और अच्छी चिकित्सा सुविधा का लाभ लेने के लिये यहाँ आना ज्यादा पसन्द करते ह

    Cultural Tourism

    05. सांस्कृतिक पर्यटक – सांस्कृतिक पर्यटन – Cultural Tourist – Cultural Tourism in Hindi

    पर्यटन के क्षेत्र में सांस्कृतिक पर्यटन का प्रकार सबसे बड़ा है और सांस्कृतिक पर्यटक अन्य पर्यटन क्षेत्र की अपेक्षा ज्यादा खर्च भी करते है। सांस्कृतिक पर्यटन के क्षेत्र में पर्यटक विशेष रूप से उन भौगोलिक क्षेत्रों में स्थानीय लोगों की जीवन शैली, उन लोगों का इतिहास, उनकी कला, वास्तुकला, धर्म और उनके जीवन के तरीके को पास जानने और समझने का इच्छुक होता है।

    सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए और अधिक से अधिक पर्यटको को आकर्षित करने के लिए स्थानीय प्रशासन और सरकार ऐतिहासिक धरोहरों और स्थानीय त्याहारों पर सांस्कृतिक गतिविधियों का विशेष आयोजन और करवाते है जिससे की पर्यटको में उस क्षेत्र के लिये उत्सुकता बढ़ती है।

    Eco-Tourism

    06. इकोटूरिस्ट – इकोटूरिज्म – Ecotourist – Ecotourism in Hindi

    इकोटूरिज्म को अगर में आसान शब्दों में परिभाषित करना है तो में यह कहूँगा आप जब भी किसी प्राकृतिक स्थल पर घूमने जाते है तो उस प्राकृतिक स्थल के आसपास की वनस्पति और वन्यजीवन को आप के द्वारा किसी भी तरह हानि या नुकसान नहीं होना चाहिए बस इसे ही इकोटूरिज्म कहते है।

    इकोटूरिज्म पूरी तरह से प्रकृति की देखभाल से संबंधित एक यात्रा होती है और ऐसी यात्रा करने वालों को हम इकोटूरिस्ट कह सकते है इनका मुख्य उद्देश्य अलग अलग प्राकृतिक स्थलों की यात्रा करना होता है और लोगों में पर्यावरण और वन्यजीवन के प्रति जागरूकता पैदा करना होता है।

    प्राकृतिक स्थलों के लिए स्थानीय प्रशासन के द्वारा इको पार्क और संग्रहालय बनाये जाते है जिसमें वो यहाँ घूमने आने वाले पर्यटको के साथ स्थानीय वनस्पति और वन्यजीवन से जुड़ी हुई जानकारी साझा करते है। साथ में अगर कहीं वन्यजीव अभ्यारण्य या घना जंगल होता है तो जंगल सफारी, ट्रैकिंग और जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है।

    Leisure trip

    07. फुर्सत यात्रा – Leisure travel in Hindi

    अपनी दैनिक दिनचर्या से या अधिक काम के दवाब से अवकाश लेने के लिए इस तरह की यात्राएं की जाती है, अधिकतर कॉरपोरेट दुनिया में इस तरह की यात्राएं करना बहुत ज्यादा प्रचलित है। फुर्सत यात्रा के दौरान यात्री अच्छे होटल या रिसोर्ट में रहना या समुद्र तट के किनारे पर आराम करना पसंद करता है।

    अधिकांश यात्री फुर्सत यात्रा के दौरान पूर्व निर्धारित स्थानों की यात्रा करना और स्थानीय पर्यटक आकर्षण को देखना ज्यादा पसंद करते है। इस प्रकार की यात्रा के लिए पर्यटक ट्रेवल एजेंसी के द्वारा करना पसंद करता है ताकि उसे यात्रा के दौरान उचित परिवहन, अच्छे होटल और अच्छा खाना जैसी किसी भी मूलभूत सुविधा के लिए किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

    फुर्सत यात्रा की अवधि सामान्यत एक सप्ताह तक होती है और अमूमन यात्री सामान्य यात्रा से ज्यादा रुपये फुर्सत यात्रा के दौरान खर्च करता है।

    Religious Tourism

    08. धार्मिक पर्यटक – धार्मिक पर्यटन – Religious Tourist – Religious Tourism in Hindi

    यह पर्यटन का प्रारूप पूरी दुनिया सबसे ज्यादा पुराना है और लगभग पूरी दुनिया में लगभग प्रत्येक व्यक्ति अपनी धार्मिक और आध्यात्मिक आस्था की पूर्ति के लिए यह यात्रा करता है। अगर हम धार्मिक पर्यटन के संबंध में भारत की बात करते है तो में आपको यह बताना चाहूंगा की दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला महाकुम्भ हर 12 वर्ष में एक बार आता है।

    इस मेले में हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले करोड़ों श्रद्धालु लगभग डेढ़ माह तक चलने वाले इस मेले में हिन्दू धर्म की सबसे पवित्र तीन नदियां गंगा,यमुना और सरस्वती के संगम स्थल पर स्नान करने के लिए आते है।

    हिंदू धर्म के लोगों में इस महाकुम्भ के लिए एक बहुत ही गहरी आस्था ये है की अगर वो लोगो महाकुम्भ के समय इन पवित्र नदियों के संगम पर अगर स्नान करते है तो उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होगी और अनजाने में अगर उनके द्वारा कोई पाप होता है तो उस पाप से भी मुक्ति मिल जाएगी।

    Shopping Tourist

    09. खरीदारी पर्यटक – खरीदारी पर्यटन – Shopping Tourist – Shopping Tourism in Hindi

    खरीदारी के नाम से इस ही आप इस पर्यटन के प्रकार को समझ सकते है और क्यूँ इसे खरीदारी पर्यटन नाम दिया गया है। मुख्यत खरीदारी पर्यटक वो है जिसे खरीदारी करने का बहुत शौक होता है और वो खरीदारी करने के लिए एक शहर से दूसरे शहर घूमता है। ऐसे लोग खरीदारी के लिए बड़े बड़े शो-रूम,शॉपिंग मॉल, ब्रांडेड शॉप्स, एयरपोर्ट और जहाँ उनको हाथ से बनी हुई कोई एंटीक वस्तु को मिल जाए ऐसी जगहों पर घूमना ये लोग ज्यादा पसंद करते है।

    आप इसे ऐसे भी समझ सकते है आमतौर जब आप किसी प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पर घूमने जाते है और वहाँ के बाजार से कुछ प्रसिद्ध हेंडीक्राफ्ट या उस स्थान की कोई प्रसिद्ध वस्तु खरीदते है या फिर किसी को उपहार देने के लिए और घर में सजावट के लिए कुछ खरीदारी करते है, इस तरह की खरीदारी को आप खरीदारी पर्यटन कह सकते है। कुछ पर्यटकों को घूमने से ज्यादा स्थानीय बाजार में उपलब्ध वहाँ की प्रसिद्ध वस्तुओं खरीद कर इकट्ठा करने का शौक होता है और उनका यात्रा करने का मुख्य उद्देश्य भी खरीदारी ही होता है।

    Special Intrest Tourism

    10. विशेष रुचि पर्यटक – विशेष रुचि पर्यटन – Special Interest Tourist – Special Interest Tourism in Hindi

    वर्तमान समय में  विशेष रुचि पर्यटन के क्षेत्र में बहुत तेज गति बढ़ोतरी हो रही है। जब आप का किसी स्थान पर यात्रा करने का विशेष प्रयोजन हो या किसी स्थान विशेष की यात्रा के पीछे कोई महत्वपूर्ण कारण होता है तो उसे विशेष रुचि वाला पर्यटन कहते है जैसे- शहरी, सामुदायिक, पर्यावरण, क्रूज, विरासत, सांस्कृतिक और शैक्षिक पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं।

    अगर आप अगर खुद से किसी ऐसी जगह पर जाना चाहते है तो आप को उस जगह पर जाने से पहले उस जगह की पूरी जानकारी इकठ्ठी करनी होगी जैसे अगर आप राजस्थान घूमने आ रहे है तो यहाँ घूमने आने के लिए सबसे अच्छा मौसम कौनसा है, वहां की प्राकृतिक और भौगोलिक स्थिति कैसी है और सबसे महत्वपूर्ण आप के राजस्थान घूमने का प्रयोजन क्या है यह सब आप को पता होना चाहिए।

    और  ऐसी विशेष रुचि वाली यात्राओं के लिए आज के समय में बाजार में बहुत सारी ट्रेवल एजेंसियां है जो आप के विशेष रुचि वाले पर्यटन क्षेत्र के लिए पैकेज उपलब्ध करवाती है और साल में ऐसी बहुत सारी गतिविधियों का आयोजन करती है जो आप को विशेष रुचि वाली यात्रा के लिए प्रोत्साहित करती है।

    Tech Tourist

    11. टेक टूरिस्ट – टेक टूरिज्म – Tech Tourist – Tech Tourism in Hindi

    अगर आप को टेक्नोलॉजी की थोड़ा बहुत भी समझ है तो टेक टूरिज्म आप के लिए कोई नया शब्द नहीं होगा। टेक टूरिज्म का मतलब यह होता की किसी ऐसी जगह की यात्रा करना जो की तकनीकी रूप से बहुत विकसित होती है या वहाँ पर नई तकनीक विकसित करने के ।

    टेक टूरिज्म के लिए पूरी दुनिया में कुछ ऐसे बहुत प्रसिद्ध स्थान जहाँ पर आज हर एक टेक सेवी जाना चाहेगा जैसे अमेरिका का शहर सेन फ्रांसिस्को जहाँ पर दुनिया की सभी बड़ी कंपनियों के आफिस बने हुए है जैसे फेसबुक, गूगल, एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट, इंटेल और नेटफ्लिक्स etc. इसके अलावा साउथ कोरिया का शहर सियोल और भारत का एक खूबसूरत शहर बैंगलोर आप को यह नाम आश्चर्यचकित जरूर कर रहा होगा लेकिन यह शहर भारत की सिलिकॉन वैली से कम नही है।

    इन सब जगहों के अलावा अगर आप किसी स्मार्ट सिटी को देखने जाते है या फिर आप किसी गेमिंग टूर्नामेंट, ऑटो एक्सपो और किसी इलेक्ट्रॉनिक एक्सपो में जाते है तो यह सब भी टेक टूरिज्म की श्रेणी में आता है।

    CONTINUE FOR PART-03

    (अगर आप मेरे इस आर्टिकल में यहाँ तक पहुंच गए है तो आप से एक छोटा से निवदेन है की नीचे कमेंट बॉक्स में इस लेख से संबंधित आपके सुझाव जरूर साझा करें, और अगर आप को कोई कमी दिखे या कोई गलत जानकारी लगे तो भी जरूर बताए।  में यात्रा से संबंधित जानकारी मेरी इस वेबसाइट पर पोस्ट करता रहता हूँ, अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी आप को पसंद आ रही है तो आप अपने ईमेल से मेरी वेबसाइट को सब्सक्राइब जरूर करे, धन्यवाद )

    31 पर्यटक के प्रकार Types of Tourism Types of Tourist Types of Traveler in Hindi पर्यटकों के प्रकार पर्यटन के प्रकार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    50 Places To Visit in Jaipur 2024 | Jaipur Travel Guide 2024

    40 Best Places to Visit in Udaipur 2024 | Udaipur Travel Guide 2024

    20 Places to Visit in Munsiyari 2024 | Munsiyari Tourist Places

    Leave A Reply Cancel Reply

    Travel Tips

    Purna Wildlife Sanctuary Travel Guide 2024 | Purna Wildlife Sanctuary Gujrat

    Vansda National Park Travel Guide 2024 | Vansda Wildlife Sanctuary 2024

    Rajaji National Park Travel Guide 2024 | Rajaji Tiger Reserve 2024

    Jhalana Leopard Reserve 2024 | Jhalana Leopard Safari 2024

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • WhatsApp
    Don't Miss
    English

    31 Type of Tourist | Type of Tourism | Type of Traveler | PART-03

    Identify your Type of Traveler; from solo journeys to family trips, find destinations and tips for every kind of explorer.

    31 Types of Tourist | Types of Tourism | Tourism Industry | PART-02

    31 Type of Tourist | Type of Tourism | Tourism industry | PART-01

    About me
    About me

    I am Yogesh Chandra Joshi. A mobile photographer and travel lover person. I do blogging for each trip I make. My mission is to.

    Desitnations

    20 Places to Visit in Munsiyari 2024 | Munsiyari Tourist Places

    Kuari Pass Trek 2024 | Kuari Pass Trek Guide 2024

    Mahakal Temple Ujjain 2024 | Mahakaleshwar Jyotirlinga 2024

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Tumblr LinkedIn
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy
    • Term & Condition
    • Disclaimer
    © 2025 Riding History | Designed by Webroute India.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.